भाजपा पश्चिम मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला… मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय

भिलाई। भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्य्ता अभियान 2024 के तहत भिलाई के भाजपा पश्चिम मंडल में बुधवार 28, अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय भिलाई में आयोजित मंडल कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, भिलाई भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, प्रदेश संयोजक नगरीय निकाय प्रकोष्ठ पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, जिला मंत्री उपासना साहू, मंडल अध्यक्ष तिलकराज यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व्यापारी प्रकोष्ठ रामकुमार गुप्ता, भूतपूर्व पश्चिम मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण ललखेर, मंडल प्रभारी सुनील साहू, भिलाई बीएलए प्रभारी करण कन्नौज एवम् इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण,वरिष्ठ नेतागण, मंडल, प्रकोष्ठ ,मोर्चा पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक,सहसंयोजक एवम् पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान के विषय में प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने विस्तारपूर्वक सदस्यता अभियान के संदर्भ में उपस्थित समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया और अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया कि सिर्फ़ संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि हर नागरिक को देश और प्रदेश के विकास की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदार बनाना है और राष्ट्रप्रथम की विचारधारा से आमजनमानस को जोड़ना है। बैठक में 2 सितम्बर 2024 से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान में तय लक्ष्य को प्राप्त करने एवं जन-जन को भाजपा का सदस्य बनाने के लिए प्रेरित कर सदस्यता ग्रहण करवाने का आह्वान किया।

भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा ने जिला भिलाई में शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं को अभियान की नीति-रीति से अवगत कराया एवं अभियान के दौरान जिले में अधिक से अधिक सदस्यता कराने का आह्वान किया। विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी पुनः अपने विशाल परिवार को और विशालतम करने को तत्पर है। सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी प्रेमलाल साहू जी ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता उनके विकसित भारत के संदेश को घर घर तक लेकर जाएँगे।

2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत होगी फिर 3 सितंबर प्रदेश,4 सितंबर जिला ,5 सितंबर शक्ति केंद्र ,बूथ में होगी। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष तिलकराज यादव ने कहा सदस्यता अभियान को बढ़ाने में मंडल अपना अहम योगदान देंगे एवम् कार्यशाला में अभियान को लेकर रणनीतियों एवं मंडल के बूथ के लक्ष्यों पर चर्चा की। आमजन को पूर्ण विश्वास है कि देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए भारतीय जनता पार्टी आवश्यक है। भाजपा मूल्यों व आदर्शों की राजनीति करने वाला एकमात्र दल है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश प्रथम है। कार्यशाला में मंच संचालन महामंत्री गोल्डी सोनी एवम् आभार प्रदर्शन मंडल मंत्री सीमा तिवारी जी,कार्यक्रम की रूपरेखा मंडल उपाध्यक्ष बी.पद्मनाभन ने तैयार किया।