छत्तीसगढ़ में IAS ट्रांसफर: 3 जिले के कलेक्टर समेत 11 अफसरों के प्रभार में फेर बदल… IAS रवि मित्तल को मिली जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी; जशपुर, सूरजपुर और MMA के DM बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में 8 IAS अधिकारीयों का ट्रांसफर किया गया है और 3 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जनसंपर्क विभाग की कमान रवि मित्तल को सौंपी गई है। इस वजह से अब IPS मयंक श्रीवास्तव वापस गृह विभाग भेज दिए गए हैं। एस जयवर्धन को सूरजपुर का कलेक्टर बनाया गया हैं। जशपुर के कलेक्टर को भी बदला गया है। यहां रोहित व्यास को जिम्मेदारी दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार :-

  • रवि मित्तल को बनाया गया जनसंपर्क आयुक्त
  • जगदीश सोनकर राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन डायरेक्टर से हटाए गए
  • सोनकर होंगे संयुक्त सचिव, मंत्रालय
  • जन्मेजय महोबे को महिला बाल विकास की भी जिम्मेदारी मिली
  • एस जयवर्धन को कलेक्टर मोहला-मानपुर से हटाकर भेजा सूरजपुर
  • विजय दयालाम को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थय मिशन की एडिश्नल जिम्मेदारी
  • तूलिका प्रजापति को बनाया गया मोहला मानपुर का कलेक्टर
  • रोहित व्यास को बनाया गया जशपुर कलेक्टर
  • सूरजपुर में थे रोहित व्यास
  • प्रतिष्ठा ममगई को बस्तर जिले का CEO बनाया गया
  • कुमार विश्वरंजन को बनाया गया उपसचिव मंत्रालय
  • जयंत नाहटा होंगे CEO दंतेवाड़ा

देखिये आदेश की कॉपी :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...