CG में नाबालिग से गैंगरेप: किराए के मकान में छात्रा से किए दुष्कर्म… अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल… स्कूल का प्रिंसिपल, 2 टीचर और डिप्टी रेंजर ने बनाया हवस का शिकार

CG

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिले से 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप की वारदात में शामिल 4 आरोपियों में स्कूल का प्रिंसिपल, हेडमास्टर के साथ ही एक लेक्चरर और एक डिप्टी रेंजर शामिल हैं। पीड़ित छात्रा के इस खुलासे के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जनकपुर थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को प्रिंसिपल अशोक कुमार कुशवाहा (55 साल), लेक्चरर कुशल सिंह परिहार (50 साल) और हेडमास्टर (CSC) रावेन्द्र कुशवाहा (48 साल) जनकपुर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में ले गए। बहरासी में पदस्थ डिप्टी रेंजर बनवारी भी शिक्षकों के साथ था।

किराए के मकान में 15 नवंबर को तीन आरोपियों ने और 22 नवंबर को फिर दो आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा का वीडियो भी बना लिया। जब पीड़िता ने ये बात परिजनों को बताने कही तो आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी।

आरोपियों ने साथ यह भी कहा कि अगर इस बात की जानकारी किसी को पता लगी तो जान से मार देंगे। डरी सहमी छात्रा कुछ दिनों तक चुप रही, लेकिन इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से संबंध बनाने के लिए लिए ब्लैकमेल करने लगे।

जानकारी के मुताबिक 25 किलोमीटर दूर से छात्रा बस के जरिए स्कूल आना-जाना करती है। दूसरी बार दुष्कर्म की वारदात होने के बाद परेशान छात्रा ने हिम्मत जुटाई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन नाबालिग को लेकर जनकपुर थाना पहुंचे।

शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक तीनों शिक्षक जनकपुर विकासखंड के हाईस्कूल देवगढ़ में पदस्थ हैं और जनकपुर में किराए का मकान में रहते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...