CGMSC Scam – 5 अधिकारी गिरफ्तार: EOW ने सीजीएमएससी मामले में दो GM, डिप्टी डायरेक्टर समेत 5 को किया गिरफ्तार

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) घोटाले में EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी अधिकारियों को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद देर शाम उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इनमें सीजीएमएससी के दो जीएम शामिल हैं। ईओडब्लू ने हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ0 अनिल परसाई को भी गिरफ्तार किया है। कुछ देर में पांचों को ईओडब्लू कोर्ट में पेश करेगी। इस मामले में ईओडब्लू ने सप्लायर मोक्षित कारपोरेशन के डायरेक्टर शाशांक चोपड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन में करोड़ों के घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच तेज कर दी है। बता दें, ईओडब्लू ने दो आईएएस समेत सीजीएमएससी और हेल्थ विभाग के दर्जन भर अधिकारियों को तलब कर लंबी पूछताछ की थी।

इस घोटाले में सरकार को 411 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मामले में IAS और IFS अधिकारियों समेत अन्य अफसरों की मिलीभगत सामने आई है। महज 27 दिनों के भीतर 750 करोड़ रुपये की खरीदारी कर ली गई, जिससे सरकारी खजाने पर भारी असर पड़ा। CGMSC ने कई निजी कंपनियों के साथ मिलकर घोटाले को अंजाम दिया। इनमें मोक्षित कॉर्पोरेशन, रिकॉर्ड्स एवं मेडिकेयर सिस्टम, श्री शारदा इंडस्ट्रीज और सीबी कॉर्पोरेशन शामिल हैं।

इन कंपनियों ने मेडिकल उपकरणों को बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदा। उदाहरण के लिए, 8 रुपये में मिलने वाली EDTA ट्यूब को 2,352 रुपये में खरीदा गया, जबकि 5 लाख की CBS मशीन 17 लाख में खरीदी गई। इतना ही नहीं, मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन ने 300 करोड़ रुपये के रीएजेंट भी खरीदे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...