फर्जी ज्वेल लोन केस : EOW ने बैंक मैनेजर और दो क्लर्क को किया गिरफ्तार, 8 दिनों की पुलिस रिमांड पर तीनों आरोपी

रायुपर. इंडियन ओवरसीज बैंक फर्जी ज्वेल लोन केस में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है. बिहार से बैंक की राजिम ब्रांच के मैनेजर और बैंक के दो क्लर्क को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी बैंक मैनेजर सुनील कुमार, क्लर्क योगेश पटेल और खेमलाल कंवर को ACB/EOW की विशेष कोर्ट में पेशकर 8 दिन यानि 29 अप्रैल तक पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया.

बता दें कि साल 2022-23 में खाताधारकों के बंद खातों के जरिए 01 करोड़ 65 लाख रुपए के फर्जी ज्वेल लोन निकालकर बैंक अधिकारियों ने गबन किया था. इस मामले में EOW ने FIR की है और मामले की जांच कर रही है. EOW ने बैंक की सहायक मैनेजर अकिंता पाणिग्रही को पहले ही गिरफ्तार चुका है.

सहायक प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए थे. वह जोरोधा नामक शेयर ट्रेडिंग प्लेटफार्म का उपयोग कर फ्यूचर्स एवं ऑप्शन नामक ट्रेडिंग स्कीमों में 1.65 करोड़ रुपए लगाकर पूरा पैसा हार गई, जिससे बैंक को आर्थिक हानि हुई. आज बैंक के प्रबंधक सुनील कुमार को बिहार से और लिपिक खेमन लाल कंवर एवं लिपिक योगेश पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है. मामले में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...