July Bank Holiday: जुलाई में छुट्टियों की भरमार… 13 दिन बंद रहेंगे बैंक… जाने से पहले चेक कर ले डेट

डेस्क। जुलाई का महीना अब बस शुरू होने वाला है. इस दौरान अलग-अलग राज्यों में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. RBI के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत कई अलग-अलग राज्यों में लोकल फेस्टिवल और धार्मिक त्योहारों के मद्देनजर बैंकों की छुट्टियां रहेगी. इन 13 छुट्टियों में 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा, 7 और दिन बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा.

जुलाई में कब-कब बैंकों की रहेगी छुट्टी –

  • सबसे पहले 3 जुलाई (गुरुवार) को अगरतला में खर्ची पूजा के लिए बैंक बंद रहेंगे.
  • 5 जून को गुरु हरगोबिंद सिंह जी का जन्मोत्सव है इसलिए इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 6 जुलाई को रविवार और 12 जुलाई को दूसरा शनिवार होने के कारण सभी जगह बैंक बंद रहेंगे.
  • 13 जुलाई को बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी.
  • 14 जुलाई को शिलॉन्ग में बेह दीन्खलाम के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 16 जुलाई को हरेला त्योहार के मौके पर देहरादून में बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा.
  • 17 जुलाई को यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 जुलाई को केर पूजा के मौके पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
  • 20 जुलाई को रविवार और 26 जुलाई को चौथा शनिवार और फिर 27 जुलाई को रविवार होने के चलते सभी जगह बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 28 जुलाई को द्रुक्पा त्से-जी के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.

ऑनलाइन बैंकिंग का ले सकेंगे सहारा
इस लिस्ट से साफ है कि शिलॉन्ग में 12 से 14 जुलाई तक लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे. गंगटोक में भी 26 से 28 जुलाई तक बैंकों की छुट्टी रहेगी. इस दौरान ब्रांच बंद रहने की वजह से चेक क्लीयरेंस, RTGS और NEFT जैसी सेवाओं में देरी हो सकती है, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसों का लेनदेन या बिल पेमेंट वगैरह कर सकेंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, ममेरा भाई गिरफ्तार,...

बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के सिर और चेहरे...

महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: 750 ग्राम सोना बरामद,...

जगदलपुर। ज्वेलर्स दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचना और मौका मिलते ही सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो जाना महिला गैंग...

17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की अपील खारिज कर दी है। महिला ने...

दुर्ग में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का...

दुर्ग। दिवाली के दूसरे दिन दुर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धारदार...