दुर्ग में लव ट्रायंगल में मर्डर: पुलिस ने पति और प्रेमी को किया गिरफ्तार: हत्या से पहले महिला ने शराब पी और डांस भी किया…पुलिस के डर से नहीं कराया इलाज, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

भिलाई। लव ट्रायंगल में एक महिला की हत्या हो गई। महिला के हत्यारे को पुलिस ने पकड़ लिया है। महिला की हत्या करने वाले कोई और नहीं…उसका ही पति और प्रेमी निकला। पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र का है। जहां 24 घंटे पहले एक ही हत्या हुई थी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक महिला का पति है तो दूसरा प्रेमी।

पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल, महिला की हत्या उसके पति और प्रेमी ने मिलकर की थी। इसके बाद उन्होंने बाइक से शव को ले जाकर शराब भट्‌टी के पास फेंक दिया, जिससे पुलिस गुमराह हो सके। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस मामले को सुलझाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उतई थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम जोरातराई पुरानी शराब भट्‌टी के पास खंडहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला की पहचान जोरातराई निवासी राजकुमार निर्मलकर की बेटी पूजा निर्मलकर के रूप में हुई थी। उसकी मां नीरू निर्मलकर व बहन नेहा सोना ने उसकी पहचान की थी। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने खुलासा कैसे किया, यह भी जानिए
पूजा की मां नीरू निर्मलकर ने अपनी शिकायत में में बताया कि अविनाश झा पूजा को शादी के बाद से ही मारता पीटता रहता था। उसने पूजा को शराब पीने का आदी बना दिया था। वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसी वजह से पुलिस को अविनाश पर शक हुआ था।

इसके बाद उतई पुलिस अविनाश झा के निवास उमदा भिलाई 3 पहुंची। वहां पुलिस को पता चला कि वह डेढ़ दो माह से गांधी नगर भिलाई 3 में पूजा के साथ रहता है। जब पुलिस गांधी नगर पहुंची तो अविनाश उन्हें देखकर भागने लगा। मगर पुलिस ने घेरा बंदी करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में अविनाश ने बताया कि उसने राजू उर्फ मायाशंकर के साथ मिलकर पूजा की हत्या की।

वारदात से पहले जमकर पार्टी हुई थी
अविनाश ने बताया कि 23 फरवरी की दोपहर राजू उसके घर आया था। वहां पूजा और राजू ने एक साथ बैठकर शराब पी। उन्होंने शराब के नशे में साउंड बॉक्स बजाकर डांस भी किया। डांस करते करते पूजा राजू के साथ अश्लील हरकत करने लगी। यह अविनाश को अच्छा नहीं लगा।

इससे वह शराब लेकर आने की बात कहकर वहां से बाहर चला गया। फिर लौटकर दरवाजा की आड़ से देखा तो पूजा के साथ राजू अश्लील हरकत कर रहा था। इससे अविनाश क्रोधित हो गया और अंदर जाकर शराब की बोतल राजू के सिर में मारने लगा। पूजा ने राजू को बचाने के बजाए उसके पैर को पकड़ लिया। इसके बाद राजू किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया।

दर्दनाक हत्या…शराब की बोतल से ही मार दिए
राजू के भाग जाने के बाद अविनाश ने पूजा के साथ जमकर मारपीट की थी। इससे पूजा की तबीयत रात में बिगड़ गई। इसके बाद अविनाश राजू को बुलाने गया और बोला पूजा को इलाज कराने अस्पताल ले जाना है।

राजू आया तो पूजा की हालत देखकर घबरा गया। उसने अविनाश से कहा कि अगर पूजा को अस्पताल ले गए तो पुलिस केस हो जाएगा। अब पूजा को मार ही देते हैं।

इसके बाद दोनों कमरे में गए और शराब की टूटी बोतल से गोदकर पूजा को मार डाला। फिर उसके शव को पूरा दिन कमरे में रखे रहे और 24 फरवरी की देर रात पूजा के शव को चादर में लपेट कर बाइक से लादकर जोरातराई शराब भट्‌टी के पास फेंक दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...