भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, 3.70 लाख की सामग्री जब्त

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। मोबाइल समेत कुल जब्ती करीब 3 लाख 70 हजार रुपये की है।

पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर को स्मृतिनगर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जुनवानी से खम्हरिया की ओर प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान हर्ष सिंह के रूप में हुई। उसके कब्जे से दो पैकेटों में कुल 15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...

IPS पर एक करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ...