दुर्ग में 4 और 5 को होगी ABVP की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक: NEP-2020 और यूनिवर्सिटी के सिलेबस पुनर्गठन पर होगी चर्चा

दुर्ग। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक 4 एवं 5 अगस्त 2023 को छतीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के सभी क्षेत्रों से अभाविप के प्रमुख कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। इस केंद्रीय कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति व विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों के पुनर्गठन के संदर्भ में महत्वपूर्ण चर्चा होगी तथा उद्यमिता, रोजगार जैसे विषयों पर संगठन आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत संवाद कर योजना बनाएगा।

आपको बता दें, बीते महीने 9 जुलाई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी ऐतिहासिक संगठनात्मक यात्रा के 75 वें वर्ष में प्रवेश किया है, अभाविप इस 75 वर्ष की यात्रा के विभिन्न रचनात्मक प्रयोग होंगे जिससे देश की युवा शक्ति भारतीय मूल्यों के अनुरूप परिवर्तन में भागीदार‌ हो सके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रयासों के साथ युवाओं तथा समाज-जीवन से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पर्यावरण तथा सेवा जैसे विषयों से युवाओं को जोड़ने के लिए देश के अलग-अलग क्षेत्रों में रचनात्मक प्रयास कर रही है। पर्यावरण, सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी निमित्त अभाविप की इस केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक में चर्चा होगी‌।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि, ” अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक सकारात्मक छात्र आंदोलन के रूप में समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन निमित्त संकल्पित है। देश में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो तथा विद्यार्थी सामर्थ्यवान व जिम्मेदार नागरिक के रूप विकसित हो सकें, इसलिए अभाविप के प्रयास सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रहे हैं।”

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक परिवर्तन होने चाहिए जिससे प्रदेश के युवाओं की आशाएं पूरी हो सकें। हाल ही में पीएससी नियुक्तियों में अनियमितता सहित राज्य के युवाओं से संबंधी विभिन्न विषयों पर जिस तरह से सरकार की उदासीनता दिखती है, वह स्थिति ठीक नहीं है। युवाओं के संबंधित विषयों पर सरकार को सकारात्मक प्रयास करने होंगे तथा यह देखना होगा कि रोजगार, उद्यम के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हो सकें।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...