छत्तीसगढ़ के जलप्रपात हादसे में बड़ा अपडेट: पिकनिक मनाने गए 7 लोग डूबे, 4 की मौत, एक महिला गंभीर… 2 लोग अभी भी लापता… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, नहाने के दौरान हुआ हादसा

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के भरतपुर विकासखंड के रमदहा जलप्रपात में 7 लोगों की डूबने की खबर आई थी। बताया जा रहा है की ये 7 लोग पिकनिक मनाने गए थे। सभी नहाने के लिए अंदर गए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य 2 लोगों की तलाश जारी है। मामला कोटाडोल थाना थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले 15 से 16 लोग रविवार को पिकनिक मनाने भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे। इसके बाद इनमें से 7 लोग दोपहर 12 बजे के आस-पास नहाने के लिए अंदर गए थे। मगर जलस्तर बढ़ा होने के कारण ये हादसा हो गया है।

घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने काफी मशक्कत से 2 लोगों को निकाला भी लिया था, लेकिन तब तक एक युवक की जान जा चुकी थी। जबकि एक महिला को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से बचे हुए लोगों की तलाश की गई। तलाशी के दौरान ही 4 और लोगों को पानी के अंदर से निकाला गया, मगर तब तक उनकी जान जा चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को भी गई थी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। प्रशासन भी मौके पर पहुंची हुई है। सिंगरौली पुलिस की टीम भी मौके पर है। वहीं गोताखोर बचे हुए 2 और लोगों की तलाश कर रहे हैं।

परशासन के अनुसार जलप्रपात के नजदीक जाने की मनाही है। ये भी बताया गया है कि यहां नहाने को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया है, प्रशासन ने उसे डेंजर ज़ोन घोषित कर रखा है। इस मामले में सिंगरौली जिले के अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि सिंगरौली जिले के अलग-अलग परिवार के लोग रमदहा जलप्रपात गए थे। करीब 15 से 16 लोग गए थे। इनमें से 7 लोग बहे थे, एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 लोगों की मौत हो गई है। 2 लोगों की तलाश जारी है।

बताया गया है कि इस हादसे में रत्नेश सिंह नाम के युवक की मौत हुई है। सुरेखा सिंह नाम की महिला को बचा लिया गया था। इनके अलावा श्वेता सिंह(22), हिमांशु सिंह(18), श्रद्धा सिंह(14), अभय सिंह(22) और ऋषभ सिंह(24) जलप्रपात में डूबे थे। ये सभी जिले के माजन मोड़, जयंत कॉलोनी, निगाही कॉलोनी के रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: व्यापम ने निकाली भर्ती, 8वीं...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे....

CG में डिजिटल अरेस्ट के शिकार हुए CRPF अधिकारी,...

अंबिकापुर। जिले में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. अबकी बार सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने फ्रॉड कॉल के चक्कर में आकर 22...

शाही शादी में रायपुर की ED टीम का छापा,...

भिलाई। जयपुर के कूकस इलाके के फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में एक शाही शादी में रायपुर ईडी की टीम ने छापा मारा। बताया...

बस्तर में भारी बारिश से भू-स्खलन, कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन...

जगदलपुर। बस्तर में कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड हुआ है। ट्रैक किनारे स्थित मिट्टी और चट्टान कटकर ट्रैक...