भिलाई। शिवनाथ नदी पुलगांव से बड़ी खबर है। तीन दिन से नदी में गिरी कार आज मिल गई है। कार को बाहर निकाला जा रहा है। थोड़ी देर में बाहर निकाल लिया जाएगा। मछुआरे रामेश्वरम ने कार को देखा।
कार को रस्सी से बांधकर निकाला जा रहा है। आज एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ मछुआरों की टीम भी कार और उसमें सवार लोगों को ढूंढने के लिए उतरी थी। तभी नदी में कार दिखी।
पानी के अंदर कार थी। जिसे बाहर निकाला जा रहा है। अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि कार में कितने लोग है, थोड़ी देर में पता चल जाएगा। आपको बता दें कि तीन दिन पहले शिवनाथ नदी के पुलगांव ब्रिज के पास एक कार गिरने की खबर आई। वहां रहने वाले मछुआरे और गोताखोर श्याम ढीमर ने कार को गिरते हुए देखा था। उसके बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।
(रामेश्वरम, जिसने कार को देखा है)
आप पढ़ते और देखते रहिए भिलाई टाइम्स