दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दुर्ग आगमन की तैयारी शुरू हो गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के अनुसार आगामी 6 जनवरी शनिवार को दुर्ग में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश सरकार के मंत्रियों का आगमन होगा। जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।


