CM विष्णु देव साय ने स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार स्थित सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनके पिता और वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. रामजीलाल अग्रवाल का सम्पूर्ण जीवन समाजसेवा, गौसेवा और जनकल्याण के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने सेवा प्रकल्पों से समाज में एक आदर्श स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाँढस बंधाया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल व उनके परिवारजन तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, यह...

भिलाई नगर। भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक ऐतिहासिक छलांग लगाई है। अब हमारा देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।...

CG – महिला टीचर बरखा की मौत में आया...

New twist in the death of a female teacher बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में 22 मार्च को सड़क दुर्घटना में...

युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी: प्रदेश की 10463 स्कूलों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा...

कनकबीरा में उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला: गुलमोहर पेड़ के...

रायपुर। सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कनकबीरा में उतरा। उन्होंने प्री-मैट्रिक...

ट्रेंडिंग