शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला इंग्लिश मीडियम चरोदा में फेयरवेल: 7वीं क्लास ने 8वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किया विदाई समारोह… रंगारंग कार्यक्रम भी हुए

भिलाई। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम) चरोदा स्कूल के सभागार में कक्षा सातवीं द्वारा कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामकुमार साहू, वार्ड पार्षद संजय यादव महिला आरोग्य समिति की अध्यक्ष चंचल साहू, उपाध्यक्ष लुकेश्वरी साहू, सेवकराम चंद्राकर, हेमनाथ पटेल, विष्णु प्रसाद साहू पालक सहित विद्यालय के प्रधान पठिका रेणु मोहन्ति एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

सरस्वती वंदना के साथ ही विदाई समारोह प्रारंभ करने की घोषणा गई। जिसमें प्रथम कड़ी में आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं का अनोखे अंदाज में परिचय प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात बच्चों के लिए आशीर्वचन प्रस्तुत करने के लिए गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया। कक्षा सातवीं की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत करने के पश्चात आठवीं के छात्रों को इस पल को यादगार बनाने हेतु उपहार प्रदान किया गया। आठवीं की छात्राओं द्वारा भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस आयोजन के अंत में म्यूजिकल चेयर खेल का भी आयोजन किया गया था। आठवीं कक्षा के होनहार छात्र छात्राओं की ताजपोशी के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। अंत में कक्षा सातवीं के छात्रों के पालकों द्वारा सभी छात्रों एवं शिक्षकों के लिए “न्योता भोजन” का आयोजन किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...