छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने राज्य सरकार की पहल: हरेली तिहार के दिन स्कूलों में आयोजित होगी गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता… मुख्यमंत्री बघेल ने मंत्री परिषद की बैठक में दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी स्कूलों में आगामी 28 जुलाई को हरेली पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों के मध्य गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।

इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा आगे बढ़ाना है। आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री बघेल ने हेरली पर्व को राज्य में परंपरागत ढंग से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हरेली पर्व के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित होने वाले गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूलों में करने को कहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लम्बे अर्से के बाद भी राज्य की सांस्कृतिक विविधताओं और गौरवशाली परंपराओं को सहजने और संरक्षित करने की दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हो सका। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की परंपराओं, संस्कृति और लोककला को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...