भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य भंडारे का आयोजन… एसोसिएशन ने मैकेनिक की बेटी के लिए 25 हजार भी दिए

भिलाई। ।देशभर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अलग-अलग जगहों पर भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। अनेक स्थानों पर हनुमान मंदिर में विधि विधान से भक्तगण पूजा पाठ भी कर रहे हैं। इस दिन अनेक कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर हो रहा है। वही भिलाई के खुर्सीपार गेट स्थित बजरंगबली मंदिर में भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से पूजा पाठ किया गया।

आपको बता दे आपको खुर्सीपार गेट स्थित बजरंगबली मंदिर के पास भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन का मुख्य कार्यालय स्थित है वही एसोसिएशन के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन खुर्सीपार गेट स्थित बजरंगबली मंदिर के पास किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ आने जाने वाले लोग भी विशाल भंडारे का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक अचल भाटिया ने बताया कि इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिससे आसपास के लोग इस भंडारे का प्रसाद आकर ग्रहण कर सके। एसोसिएशन के संरक्षक इंद्रजीत सिंह छोटू ने बताया कि जो पहला वर्ष है भंडारे का एसोसिएशन का कार्यालय इसी क्षेत्र में है क्योंकि आज हनुमान जयंती है मंदिर में भजन पाठ भी किया जा रहा है वही विशाल भंडारे का कार्यक्रम भी रखा गया है जिससे बढ़-चढ़कर आसपास के लोग इस भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर सके।

इस पूजा-पाठ व भंडारे कार्यक्रम में मुख्य रूप से भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक अचल भाटिया, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, महासचिव मलकीत सिंह, मीडिया प्रभारी गोकुल शर्मा, वार्ड पार्षद मीरा बंजारे सहित एसोसिएशन से जुड़े लोगों में निर्मल सिंह, कार्यकारणी अध्यक्ष अनिल चौधरी ,जोगा राव  ,संदीप सिंह दिलीप खटवानी ,सुधीर सिंह, महेंद्र सिंग पप्पी  शाहनवाज शानू  ,रिजजू सिंह,गुरप्रीत सिंह, आनंद सिंह, अमित सिंह, सोनू, मोनी, रमन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

वही हनुमान जन्मोत्सव के पावन दिन पर आज ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन के एक सदस्य कृष्णा ठाकुर जो कि मैकेनिक के रूप में कार्य करते हैं, उनकी बिटिया की शादी के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने 25 हजार रुपये नगद देकर मदद किये।

वही कृष्णा ठाकुर जोकि सदस्य के रूप में कार्य करते हैं ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन के मेंबर भी है उन्होंने नगद राशि पाकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस प्रकार से सहयोग ना तो कोई देता है पर संस्था का दिल देखिए इतना बड़ा है कि 25 हजार नगद देकर मुझ पर बहुत बड़ा उपकार किया। संस्था के संरक्षक के अचल भाटिया व संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू का कृष्णा ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त, बोले—...

रायपुर, 3 जून 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन...

CG: जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने की...

CG कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व कांग्रेस...

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

CG में आंधी-बारिश का अलर्ट : साप्ताहिक बाजार में...

दंतेवाड़ा। जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल...