BSP द्वारा अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सालों से अवैध रूप से निवास कर रहा 2 परिवार हुआ बेघर… पुलिस और विभाग के करीब 125 लोग मौके पर रहे मौजदू

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाए, प्रवर्तन अनुभाग द्वारा संपदा न्यायालय के डिक्री आदेश के अनुपालन में आज कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल के उपस्थिति में रिसाली सेक्टर में बड़ी कार्यवाही की गई है। बताया गया कि, 115A, रिसाली सेक्टर में पिछले दस वर्षो से अवैध कब्जे में था, अवैध कब्जेधारी द्वारा आवास के पीछे भी दो रूम, टॉयलेट, किचन, बाथरूम बनाकर अवैध बिजली कनेक्शन भी लिया गया था। दोनो परिवार अवैध रूप से निवासरत थे। नगर सेवाए की एनफोर्समेंट टीम, पीएचडी विभाग, प्राइवेट गार्ड, महिला श्रमिक, सहित नेवई पुलिस थाना का पुलिस बल, भिलाई नगर थाना सेक्टर-06, के टी आई राजकुमार लहरे, कार्यपालक मजिस्ट्रेट ढाल सिंह बिसेन, महिला पुलिस बल, महिला गार्ड, महिला श्रमिक सहित लगभग ,125 लोग टीम में सम्मिलित थे।जेसीबी द्वारा अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया। कब्जेधारी के पक्ष में स्थानीय पार्षद तथा कब्जेधारी द्वारा बाधा डालने का प्रयास किया तथा अधिकारियों तथा स्टाफ के साथ दुर्वेयहार तथा धक्का मुक्की करने की कोशिश की, पुलिस टी आई राजकुमार लहरे तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने स्तिथि की गंभीरता को भांपते हुए मोर्चा संभाला तथा अवैध कब्जेधारी तथा उनके समर्थकों को सक्त कार्यवाही की चेतावनी दी। अवैध कब्जेधारियों को कई बार समझाइश दिया गया तथा संपदा न्यायालय द्वारा भी उन्हें तत्काल आवास खाली करने की हिदायत दिया था।किंतु कब्जेधारी हठधर्मिता दिखाते हुए बी एस पी आवास खाली नहीं की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बड़ी खबर: अब जनदर्शन में दिए आवेदन पर हुई...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन पहुंचने वाले लोगों को उनके आवेदन पर हुई कार्रवाई की अपडेट जानकारी जनदर्शन पोर्टल के माध्यम से...

अगर आपके बच्चे आटो रिक्शा या वेन में जाते...

दुर्ग। दुर्ग में संचालित स्कूलों में स्कूली बच्चों के सुरक्षित यातायात को ध्यान रखते हुए स्कूली बच्चों को लाने ले जाने हेतु संचालित आटो...

दुर्ग में परिवहन विभाग और यातायात विभाग ने संयुक्त...

दुर्ग। दुर्ग जिले के अंतर्गत संचालित स्कूलों में स्कूली बच्चों को सुरक्षित यातायात को ध्यान रखते हुए स्कूली बच्चों को लाने ले जाने हेतु...

CM जनदर्शन: मैं पटवारी से परेशान हो गया हूं...

रायपुर। जनदर्शन में आज नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पौंसरी के किसान अशोक रजक आए। उन्होंने कहा कि मेरे गांव के पटवारी के पास एक...

ट्रेंडिंग