भिलाई। भिलाई के कैंप-1 स्थित शिव संतोषी (तीन दर्शन मंदिर) में शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन रविवार को भक्तों की भीड़ देखि गई। कथावाचक पंडित मनीष महाराज ने शिव महापुराण पढ़कर भक्तों को सुनाया। शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन शिव दरबार की झांकी दिखाई गई। जिसमें शंकर भगवन और पार्वती माता की झांकी प्रदर्शित की गई। महाकाल की कथा स्थल पर महाकाल की विशाल मूर्ति भी स्थापित की गई है। जिसे कथा के उपरांत शिवनाथ नदी में विसर्जित किया जाएगा।


महापुराण के मध्य और अंत में कई बार भजन गाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं भक्ति में झूम उठे कथा समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जय महाकाल के नारे लगाए। सभी श्रदालुओं ने शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा बेहतर और भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाऐं प्रेषित की।


पंडित मनीष महाराज ने आज कहा कि, व्यसन शील करने वाले की व्यसन को रोकना है। तभी हमारे समाज और भारत देश का उद्धार होगा। आज जितने भी माता बहने है जिन्हें अकाल मृत्यु की प्राप्ति हो रही है। कितनी बहनों का तलाक हुआ। उनका पति शराब पि कर आता है अपने पत्नी को मारता है। हमारी बेटियां ये सब कितने दिन सहेगी अंत में वो केवल मुझे छोर दो मत मारो या अपनी जान दे देती है।

देखिये तस्वीरें :-






