एक्शन में IAS तिवारी; दुर्ग में करीब 3 दर्जन पटवारियों को नोटिस… SDM ने जारी किया शो काज नोटिस; जानिए वजह

  • दुर्ग जिले में 34 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी
  • दुर्ग SDM IAS लक्ष्मण तिवारी ने जारी किया नोटिस
  • सभी पटवारियों ने छुट्टी हेतु एक साथ प्रस्तुत किया था आवेदन

दुर्ग। दुर्ग जिले में SDM लक्ष्मण तिवारी ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम साहब ने जिले में कार्यरत 34 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि, सभी पटवारियों ने अवकाश हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था।

एक साथ इतने पटवारी अवकाश में होने से राजस्व कार्यों में बाधा व आमजनों के कार्य रूकने की संभावना को देखते हुए एसडीएम लक्ष्मण तिवारी द्वारा अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया।

एसडीएम लक्ष्मण तिवारी दुर्ग द्वारा पटवारी कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान पटवारी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत् शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर सभी 34 पटवारियों को शो काज नोटिस जारी किया गया। 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...