5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप: मोहल्ले में रहने वाले लड़कों ने वारदात को दिया अंजाम…दोनों की उम्र 15 साल से कम, दुर्ग पुलिस ने दोनों को पकड़ा

भिलाई। वो मोहल्ले के रहने वाले हैं। कल घर में बेटी खेल रही थी। हम दोनों कमाने के लिए गए थे। जब लौटे तो बेटी ने बताया कि, दो लड़कों ने रेप किया है। एक की उम्र 13 साल तो दूसरी की उम्र 10 साल है। दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया। हमारी बेटी लगातार रो रही है।

रोते-रोते पूरी बात बताई है। हम नेवई थाना गए। जहां कंप्लेन दर्ज करा दिए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। ये पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। जहां पांच साल की बच्ची के साथ दो लड़कों ने मिलकर गैंगरेप कर दिया।

पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 376डीबी और पास्को एक्ट की धारा 5जी के तहत मामला दर्ज किया है। नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि शनिवार को एक 5 साल की बच्ची के माता पिता ने शिकायत दर्ज कराई है की उनकी बच्ची के साथ मोहल्ले के दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और दोनों लड़कों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक 13 साल का है और दूसरा 10 साल का। पीड़िता और आरोपी तीनों के माता पिता मेहनत मजदूरी करके पेट पालते हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे सभी काम पर गए थे। बच्ची अपने घर अकेली खेल रही थी।

तभी 13 साल का एक लड़का आया और बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां एक 10 साल और लड़का था। दोनों ने उस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची के माता पिता आए तो बच्ची ने रो रोकर पूरी घटना उन्हे बताई। इसके बाद मोहल्ले में जमकर झगड़ा हुआ और मामला थाने पहुंचा। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

CG में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की...

Horrific road accident in CG रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के दहिकोंगा के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

ट्रेंडिंग