2022 विकास वर्ष रहा, प्रदेश से लेकर शहर में हुए तेजी से विकास, कांग्रेस की सरकार ने रखा सबका ध्यान: रीता सिंह गेरा

भिलाई। वर्ष 2022 बीत चुका है। 2023 में हम सब कदम रख चुके हैं। वर्ष 2022 को प्रदेश और शहर के लिए विकास वर्ष के रूप में जाना जाएगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार विकास कर रही है। 2022 में कांग्रेस की नई शहर सरकार भिलाई में बनी और तेजी से शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार हमारा छत्तीसगढ़ विकास गढ़ बन रहा है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल का विजन भी भिलाई में नजर आ रहा है। उनके नेतृत्व में हम लगातार भिलाई में विकास कर पा रहे हैं।
ये बातें नगर पालिक निगम भिलाई की मेयर इन काउंसिल की मेंबर रीता सिंह गेरा ने कही। दरअसल, रीता ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि सड़क, नाली, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार काम किया जा रहा है। वैशालीनगर विधानसभा की अंदरूनी इलाकों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गड्‌ढे वाली सड़कों का मेंटेनेंस किया जा रहा है। नाली पक्की बन रही है। यही नहीं, सर्व समाज के लिए मंगल भवन व सामुदायिक भवनों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। हजारों करोड़ों रुपए के विकास तेजी से भिलाई शहर में चल रहे हैं। आने वाले वाला वर्ष 2023 भी महत्वपूर्ण है। विकास तेजी से होंगे और शहर के हर वार्ड में अंतिम व्यक्ति तक विकास होगा। इस कार्य के लिए कांग्रेसजन और कांग्रेस की सरकार प्रतिबद्ध है। रीता सिंह गेरा ने यह भी कहा है कि, शहरवासियों को नववर्ष की ढेर सारी बधाइयां।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डायल 112 के चालक हड़ताल पर, तीन माह से...

दुर्ग। पिछले 3 महीने से वेतन न मिलने से आक्रोशित दुर्ग, राजनादगांव, जांजगीर चांपा के डायल 112 के चालक आज से हड़ताल पर हैं।...

जन्मदिन की खुशी मातम में बदली : बर्थडे पार्टी...

दुर्ग। बर्थडे पार्टी के जश्न के बीच दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। यह...

प्रदेश में किसानों को सतत रूप से हो खाद...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर उच्च...

सरकारी कर्मचारियों को शेयर और म्युचुअल फंड में निवेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में संशोधन अधिसूचित किया...