लापरवाही के चलते दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज: ना केंद्र में आती थी और ना ही बच्चों को अंडा-खिचड़ी मिलता था… कारण बताओ नोटिस जारी… तीन दिन में जवाब तलब

अम्बिकापुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज ने एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत पोषण तुंहर द्वार कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ सूचना जारी किया गया.

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र बलरामपारा के निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों एवं ग्रामीणों से पूछताछ करने पर बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रुप से नहीं आती हैं. सहायिका ने बताया कि केन्द्र में 1 गंभीर कुपोषित बच्चा दर्ज है, परन्तु उसे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत खिचड़ी और अण्डा नहीं दिया जा रहा है. इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमा सिंहा को स्पष्टीकरण जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिवस का समय दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...