छत्तीसगढ़ में रफ्तार की कहर ने ली महिला की जान: हाईवा ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर… मौके पर तोड़ा दम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप घायल है। बताया जा रहा है कि यहाँ तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार लोगों को अपने चपेट में ले लिया इस हादसे एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बिलासपुर के कोतवाली थाना इलाके का है। जहाँ दयालबंद कर पास हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार लोग बिलासपुर से अकलतरा की तरफ जा रहे थे। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...