दुर्ग के इस कॉलेज में बवाल: सुबह 8.30 बजे से धरना…दोपहर तक डायरेक्टर भी नहीं आए मुलाकात करने, 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स नारेबाजी लगाते हुए धरने पर

भिलाई। इन दिनों आंदोलन का दौर चल रहा है। भले ही वो आंदोलन राजनीति हो या गैर राजनीति हो। आज सुबह साढ़े 8 बजे से दुर्ग के मैत्री डेंटल कॉलेज में बवाल चल रहा है। कॉलेज के छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। कई मांगे है, जिसे सुनने के लिए कोई नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में सभी छात्र धरने पर बैठ गए हैं।

धरना सुबह 8 बजे से चल रहा है, इसमें एबीवीपी के कार्यकर्ता भी शामिल हो गए हैं। एबीवीपी के जिला संयोजक पलाश घोष ने भिलाई टाइम्स को बताया कि मैत्री डेंटल कॉलेज के छात्र परेशान है। कॉलेज में मेंस खराब है।

इंटर्न करने वाले छात्रों को सिर्फ 500 रुपए दिया जाता है। जबकि, सरकारी कॉलेजों में इंटर्न करने वालों को 12000 रुपए स्टायपेंट मिलता है। पलाश ने बताया कि कॉलेज की कैंटीन में कोई बैठ नहीं सकता। क्योंकि वहां गर्मी बहुत है। कॉलेज के क्लासरूम का भी यही हाल है। पीने के लिए ठंडा पानी नहीं है।

ऐसी कई समस्याएं हैं, जिसके समाधान की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। पलाश ने बताया कि कॉलेज के डीन ही पहुंच रहे हैं, लेकिन हमें कॉलेज के डायरेक्टर से मुलाकात करनी है। इसलिए हम अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। हमें समाधान चाहिए, आश्वासन नहीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...