दुर्ग: ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले दो कॉन्स्टेबल पर गिरी गाज, हुए बर्खास्त

दुर्ग। दुर्ग में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले दो कॉन्स्टेबल पर गाज गिरी है। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। दुर्ग पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।

दुर्ग पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति –
नवआरक्षक 633 देवव्रत सिंह, आरक्षक(जी.डी.) के पद पर 15.01.2013 को भर्ती हुआ था। नवआरक्षक के द्वारा कर्तव्य प्रति लापरवाही बरतने एवं लगातार अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर उसे छोटी एवं बड़ी सजा के माध्यम से दण्डित कर सुधार का समुचित एवं पर्याप्त अवसर प्रदाय किया गया था, किन्तु नवआरक्षक के द्वारा अपने कार्य एवं आचरण में किसी प्रकार का कोई सुधार प्रदर्षित नही किए जाने से नवआरक्षक 633 देवव्रत सिंह 30.3.2022 से ” सेवा से पृथक” किया गया।

नवआरक्षक 77 विक्रम सिंह, आरक्षक(जी.डी.) के पद पर दिनंाक 01.02.2011 को भर्ती हुआ था। नवआरक्षक के द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं लगातार अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर उसे छोटी एवं बड़ी सजा के माध्यम से दण्डित कर अपने कार्य एवं आचरण में सुधार का समुचित एवं पर्याप्त अवसर प्रदाय किया गया था, किन्तु नवआरक्षक के द्वारा अपने कार्य एवं आचरण में किसी प्रकार का कोई सुधार प्रदर्षित नही किए जाने से नवआरक्षक 77 विक्रम सिंह को 30.03.2022 से ”सेवा से पृथक” किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वैशाली नगर MLA रिकेश सेन के प्रयासों से खिलाड़ियों...

भिलाई। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आज राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजयुमो नेता प्रशम दत्ता ने...

KH ग्रुप ऑफ़ स्कूल में सेलिब्रेट किया गया मदर्स...

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 10 मई , शनिवार को मदर्स डे सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को बच्चों ने वेलकम...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

ट्रेंडिंग