छत्तीसगढ़ में हुई अनूठी शादी: दो प्रेमिकाओं से एक मंडप में प्रेमी ने रचाई शादी, दोनों दुल्हनें बच्चों के साथ मंडप में बैठीं, पढ़िए पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एक शादी चर्चाओं में है। छत्तीसगढ़ में एक दुल्हे ने एक ही मंच पर दो दुल्हन के साथ सात फेरे में लिये। अब इस अनूठी शादी का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कमाल की बात ये है कि शादी के पहले ही दुल्हा दो बच्यियों का बाप भी बन गया।

मामला कोंडागांव के इरागांव का है, जहां उमला गांव में सैंकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में दुल्हा रजन सिंह ने दो दुल्हन के साथ शादी की। शादी के दौरान दो बच्चियां भी अपनी-अपनी मां और पिता की शादी का गवाह बनी। शादी के बाद दुल्हा ने कहा कि हमलोग सब साथ रहेंगे।

यह शादी केशकाल के ईरागांव क्षेत्र के ग्राम उमला में रचाई गई। ग्राम आडेंगा निवासी दुर्गेश्वरी मरकाम के परिवार वालों ने पहले गांव के रजनसिंह सलाम से शादी का प्रस्ताव रखा था। दोनों की समाज के बीच सगाई भी करा दी गई और दुर्गेश्वरी रहने के लिए रजनसिंह के घर आ गई। कुछ माह बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच रजनसिंह को आंवरी की सन्नो बाई गोटा से भी प्रेम हो गया।
एक से सगाई हुई, दूसरी से भी प्यार हो गया।

दोनों युवतियों ने भी समाज के सामने दी रजामंदी
रजनसिंह और सन्नों का प्रेम प्रसंग इतना आगे बढ़ा कि वह भी गर्भवती हो गई। उसने भी एक बेटी को जन्म दिया। इसका पता जब लोगों को चला तो बातें शुरू हो गईं। इस पर रजनसिंह ने परिवार से बात की। समाज की बैठक हुई और दोनों युवतियों ने रजनसिंह के साथ शादी की हामी भर दी। दोनों को ऐतराज नहीं था। फिर समाज की रजामंदी से रजनसिंह ने दोनों युवतियों से शादी का फैसला ले लिया।
शादी के कार्ड में छपवाया दोनों का नाम।

शादी कार्ड में दोनों युवतियों का नाम लिखे गए
आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष सोनूराम मंडावी ने बताया कि समाज और परिवार की रजामंदी के बाद शादी कार्ड छपवाए गए। उसमें दोनों ही युवतियों का नाम लिखवा दिया। 8 मई को लगन और टिकावान रखा गया। इस शादी में ग्राम उमला समेत आसपास के 500 से 600 लोग आशीर्वाद देने पहुंचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

KH ग्रुप ऑफ़ स्कूल में सेलिब्रेट किया गया मदर्स...

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 10 मई , शनिवार को मदर्स डे सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को बच्चों ने वेलकम...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

CG – 5 शिक्षक सस्पेंड: स्कूल में शराब पीकर...

5 teachers suspended जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में डीईओ ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से...

ट्रेंडिंग