विद्या भारती सरस्वती शिक्षा संस्थान की कार्यशाला में भारतीय शिक्षा को समर्पित चर्चा: के.एन. रघुनंदन ने किया उद्घाटन… NEP-2020 पर विचार विमर्श के साथ नई कार्यकारिणी का गठन; डॉ. राजेश पांडेय बने प्रांतीय अध्यक्ष

रायपुर। विद्या भारती सरस्वती शिक्षा संस्थान, रायपुर में बुधवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन के. एन. रघुनंदन, अखिल भारतीय संगठन मंत्री, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा किया गया। विद्या भारती सरस्वती शिक्षा संस्थान, रायपुर के प्र्रांत सचिव विवेक सक्सेना ने प्रांत में विद्या भारती सरस्वती शिक्षा संस्थान के माध्यम से संचालित हो रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।

विद्या भारती की गतिविधियों की जानकारी
प्रांत सचिव विवेक सक्सेना ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगभग 1100 सरस्वती शिशु मंदिर संचालित हैं, जो भारतीय संस्कृति और संस्कारों के अनुसार शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

उच्च शिक्षा में नई इकाई का गठन
डॉ. देवनारायण साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की इकाई का गठन किया जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार काम करेगी।

नई शिक्षा नीति पर चर्चा
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के. एन. रघुनंदन ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य विद्यार्थियों को मल्टीडिसीप्लीनरी बनाना है। उन्होंने भारतीय विचारधारा को शिक्षा में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया।

व्यावसायिक और गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का एकीकरण
रघुनंदन ने कहा कि व्यावसायिक और गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का वर्गीकरण नहीं होना चाहिए। ऐसी किताबें लिखी जानी चाहिए, जो विद्यार्थियों में कौशल और नैतिक मूल्य विकसित करें। उन्होंने कहा कि धर्म केवल पूजा नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है, और समाज एवं प्रकृति के संबंधों की व्याख्या की।

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा संस्थान की नई इकाई
कार्यशाला के अंत में छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा संस्थान की प्रांत इकाई का गठन किया गया।


नई टीम के सदस्य:

  • अध्यक्ष: डॉ. राजेश पांडे
  • उपाध्यक्ष: डॉ. रक्षा सिंह, डॉ. अवधेश श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष चन्द्राकर
  • मंत्री: ब्रजेन्द्र शुक्ला
  • सहमंत्री: डॉ. कुसुमांजली देशमुख
  • कोषाध्यक्ष: डॉ. श्रवण पाण्डेय
  • अन्य कार्यकारिणी सदस्य: 10 सदस्य शामिल हैं।